सीरियाई सेना ने आईएस के 18 आतंकवादी मार गिराए

समाचार एजेंसी सना के मुताबिक, इस अभियन में डेर अल-जौर के मयादीन में आईएस के ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए गए जिसमें सऊदी अरब का एक आतंकी भी मारा गया। सैन्यबलों ने आईएस के हथियारों और वाहनों को भी नष्ट कर दिया।

सरकार समर्थित अल वतन ऑनलाइन समाचार पत्र के मुताबिक, सीरियाई सेना ने सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी आईएस के खिलाफ मोर्चा खोले रखा।

ब्रिटेन की मानवाधिकार संस्था सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर हयूमन राइट्स के मुताबिक, सोमवार को डेल अल-जौर में आईएस आतंकवादियों और सीरियाई बलों के बीच संघर्ष जारी रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493