फिल्मों की असफलता से गहरे प्रभावित होती हैं विद्या

नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री विद्या बालन का कहना है कि फिल्मों की असफलता उन्हें गहरे ढंग से प्रभावित करती हैं।

विद्या पिछले साल ‘कहानी 2 : दुर्गा रानी सिंह’ में नजर आईं।

यह पूछे जाने पर कि क्या फिल्मों की असफलता उन्हें प्रभावित करती है, विद्या ने कहा, “यकीनन.. साल 2008 से पहले मुझे फिल्मों की विफलता प्रभावित नहीं करती थी, क्योंकि मुझे ऐसा महसूस नहीं होता था कि मैंने फिल्मों में निवेश किया है। लेकिन साल 2008 के बाद मैंने ‘पा’, ‘इश्किया’ और ‘नो वन किल्ड जेसिका’ जैसी फिल्मों में काम किया। इसके बाद मुझे फिल्मों की असफलता ने बुरी तरह प्रभावित करना शुरू कर दिया।”

विद्या ने बताया कि अब फिल्मों की असफलता उन्हें इसलिए गहरे ढंग से प्रभावित करने लगी है, क्योंकि वह इनसे भावनात्मक तौर पर जुड़ाव महसूस करती हैं।

उन्होंने कहा, “मैंने अपना बहुत कुछ फिल्मों को दिया है, इसलिए यह प्रभावित करती है.. यह कुछ इस तरह का होता है, जैसे आपके बच्चे को दुनिया ने अस्वीकार कर दिया हो। यह दिल टूटने जैसा होता है।”

विद्या वर्ष 2015 की बांग्ला फिल्म ‘राजकहानी’ की रीमेक ‘बेगम जान’ में नजर आएंगी, जो 17 मार्च को रिलीज होगी।

वह ‘तुम्हारी सुलु’ में भी नजर आएंगी, जिसमें वह एक रेडियो जॉकी की भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493