अमेरिका हथियारों की नई दौड़ शुरू कर रहा : रूस

मास्को, 17 जनवरी (आईएएनएस)। रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने कहा है कि अमेरिका यूरोप में बड़े पैमाने पर सैनिकों की तैनाती कर हथियारों की एक नई दौड़ शुरू कर रहा है।

जाखारोवा ने सोमवार को कहा, “यूरोप में अमेरिकी सेना की तैनाती से यूरोपीय सुरक्षा की संपूर्ण बुनियाद हिलने का खतरा है…इसके यूरो-अटलांटिक क्षेत्र में दीर्घ स्थायी विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं।”

जाखारोवा के मुताबिक, अमेरिका ने इस महीने पोलैंड में एक बख्तरबंद टुकड़ी की तैनाती की थी, जिसमें 4,000 जवान शामिल हैं। नॉर्वे में भी 300 अमेरिकी नौसैनिकों की तैनाती की जा रही है। वहीं, मार्च में जर्मनी में अमेरिकी वायुसेना की एक टुकड़ी तैनात की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493