धर्मार्थ कार्य के लिए कलाकृति नीलाम करेंगे करण सिंह ग्रोवर

मुंबई, 17 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता करण सिंह ग्रोवर धर्मार्थ कार्य के लिए धन जुटाने के मकसद से एक कला प्रदर्शनी की मेजबानी करेंगे।

करण ने अपने बयान में कहा, “मुझे अमूर्त कला पसंद है, क्योंकि यह कैनवास पर मेरी भावनाओं को व्यक्त करने का एक तरीका है। मुझे यह सुखद लगता है। अगर मेरी पेंटिंग्स बेसहारा लोगों के लिए धन जुटाने में मददगार साबित होती है तो मुझे इस नेक काम से जुड़ने पर गर्व महसूस होगा।”

अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने बताया कि करण ने अपनी पेंटिंग्स की विशेष कला प्रदर्शनी आयोजित करने का फैसला किया है।

सूत्र ने बताया कि करण के पास अमूर्त कला का बड़ा संग्रह मौजूद है और वह प्रदर्शनी में इसे नीलाम करना चाहते हैं।

अभिनेत्री बिपाशा बसु से शादी करने वाले करण आगामी फिल्म ‘3 देव’ में नजर आने वाले हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493