मुंबई, 17 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड निर्देशक अनीस बज्मी द्वारा अपनी आगामी फिल्म ‘मुबारकन’ का एक सीन एक ढाबे में शूट करने के उसके मालिक ने अपने ढाबे नाम बदल दिया है।
बज्मी ने आईएएनएस से कहा कि ढाबे का नाम पहले हवेली था, लेकिन अब उसे बदलकर पुरानी हवेली कर दिया गया है।
उन्होंने कहा, “हवेली नामक उस ढाबे में हमने अपनी फिल्म का एक शॉट लिया था। फिल्म में उसके नाम का एक विशेष साइनबोर्ड भी लगाया गया था। फिल्म में ढाबे का नाम ‘पुरानी हवेली’ है।”
बज्मी ने कहा, “ढाबे का मालिक बेहद खुश है और उन्होंने हमसे साइनबोर्ड को लगा रहने देने को कहा। उन्होंने कहा कि इलाके में हवेली नामक कई ढाबे हैं, लेकिन उनका सबसे पुराना है। इसलिए उन्हें अपने ढाबे का नाम बदलने में कोई परेशानी नहीं है।”
फिल्म में अनिल कपूर तथा उनके भतीजे अर्जुन कपूर हैं। साथ ही अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज तथा अथिया शेट्टी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘मुबारकन’ 28 जुलाई को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath