नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। दूरसंचार कंपनियों को मूल्यवर्धित सेवा प्रदान करने वाली महिंद्रा कॉमविवा ने मंगलवार को भारत में अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘इनफिनिटी डिजिटल एंगेजमेंट’ लांच कर दिया, जो उद्यमों को डिजिटीकरण में मदद करेगी।
महिंद्रा कॉमविवा दूसरी कंपनियों को अपने ग्राहकों, कर्मचारियों, साझेदारों और संबद्ध अन्य उपकरणों के साथ डिजिटल माध्यम से बेहतर तरीके से जोड़ने और डिजिटल माध्यम पर सामग्री तैयार करने में मदद देगी।
कंपनी के उपाध्यक्ष (मैसेजिंग एवं ब्रॉडबैंड सॉल्यूशंस) आदित्य ध्रुव ने एक बयान जारी कर कहा, “हमारा यह डिजिटल एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म मोबाइल आंकड़ों का इस्तेमाल कर सभी साझेदारों को जोड़ते हुए डिजिटल माहौल तैयार करने के सपने को साकार करने में मदद करेगा।”
यह प्लेटफॉर्म सभी दूरसंचार संचालकों, अन्य उद्यमों और ग्राहकों को आपस में जोड़ते हुए एक संपूर्ण डिजिटल माहौल तैयार करने में मदद करेगा, जिसमें सभी लाभ की स्थिति में होंगे।
dharmpath.com dharmpath