ऑरलैंडो नाइटक्लब के हत्यारे की पत्नी गिरफ्तार (लीड-1)

वाशिंगटन, 17 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के ऑरलैंडो के एक नाइटक्लब में गोलीबारी की घटना में शामिल रहे बंदूकधारी उमर मतीन की पत्नी को एफबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है।

जून 2016 में ऑरलैंडो नाइटक्लब में हुई गोलीबारी की इस घटना में 49 लोगों की मौत हो गई थी।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, ‘सीबीएस न्यूज’ ने कहा है कि मतीन की पत्नी नूर सलमान (30) को सोमवार को सैन फ्रांसिस्को में हिरासत में ले लिया गया। उस पर इस अपराध में मदद करने का आरोप है। इसके साथ ही उसपर न्याय प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने का भी आरोप है।

नूर को मंगलवार को अदालत में पेश किया जा सकता है।

नूर ने एफबीआई को बताया कि उसका पति हमले से पहले कट्टरपंथी बन गया था।

मतीन ने हमले के दौरान आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टटे (आईएस) के प्रति वचनबद्ध रहने का हवाला दिया था।

अटॉर्नी जनरल लोरेटा लिंच ने कहा, “मैं उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि करता हूं। इस मामले को हमें गंभीरता से लेना चाहिए। हमने शुरुआत में ही कहा था कि हम इस मामले के हर पहलू को बारीकी से देख रहे हैं।”

नूर सलमान ने नवंबर तक किसी बात का खुलासा नहीं किया था। उसने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि मतीन के उसके साथ संबंध अच्छे नहीं थे। वह उसके साथ गाली-गलौच करता था और उसे मारता-पीटता था।

परिवार से जुड़े एक करीबी सूत्र ने जून में कहा था कि इस घटना के दौरान मतीन और नूर के बीच मोबाइल संदेशों के जरिए बात हुई थी।

हालांकि, नूर ने ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ को बताया था कि वह नहीं जानती थी कि उसका पति हमले की साजिश रच रहा था।

ऑरलैंडो पुलिस प्रमुख जॉन मीना ने कहा कि मतीन खुश है कि नूर सलमान गिरफ्तार हो गई है।

जॉन ने जारी बयान में कहा, “संघीय प्रशासन इस मामले पर पिछले सात महीने से अधिक समय से काम कर रहा था। हम शुक्रगुजार हैं कि इस मामले में इंसाफ मिलेगा, क्योंकि इससे हमारा समुदाय बुरी तरह प्रभावित हुआ है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493