वाशिंगटन, 17 जनवरी (आईएएनएस)। माना जा रहा है कि अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा का परिवार व्हाइट हाउस से निकलकर वाशिंगटन डी.सी स्थित अपने नए घर में स्थानान्तरित होने के काम में लगा हुआ है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली है।
सीबीएस न्यूज से संबद्ध डब्ल्यूयूएसए9 के एक संवाददाता ने कलोरमा के आवासीय इलाके में ओबामा परिवार के नए घर के बाहर एक ट्रक को देखा। उसने सड़कों पर ले जाए जा रहे बक्सों की तस्वीर सोमवार को ट्वीट की।
नए घर के आंतरिक भाग की तस्वीरें प्रकाशित करने वाली पत्रिका टाउन एंड कंट्री के अनुसार, 8 शयनकक्ष वाला घर 8200 वर्गफीट क्षेत्र में बना है।
साल 2014 में इस घर के बिकने से पहले उसकी यह तस्वीरें ली गई थीं। घर की विशेषताओं में आग रखने की जगह के साथ एक ड्राइंग रूम, पीछे का एक विशाल हिस्सा, दो कार गैराज, छह बर्नर स्टोव और एक बार शामिल हैं।
गत सप्ताह सीबीएस न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में ओबामा ने कहा था कि व्हाइट हाउस के बाहर रहने पर उनके परिजन खुश होंगे। टेलीविजन नेटवर्क पर राष्ट्रपति के रू प में वह अंतिम बार लोगों से मुखातिब हुए थे।
ओबामा ने कहा, “मेरा मतलब है, लड़कियां, जाहिर है जिस उम्र में हैं उसमें सीक्रेट सर्विस के अवरोध और कृत्रिमता और ये सारी चीजें काफी पुरानी हो गई हैं।”
dharmpath.com dharmpath