मुक्केबाजी : रामकृष्णन और बबिता ने जीत के साथ खोला खाता

नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु के बी. रामकृष्णन ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में शुरू हुए युवा मुक्केबाजी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में मंगलवार को जीत के साथ शुरुआत की है।

वहीं महिलाओं में पंजाब की बबिता रानी ने पहले दौर में जीत हासिल करते हुए दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

रामकृष्णन ने 49 किलोग्राम लाइट फ्लाइवेट कैटेगरी में हरियाणा के निशात देव को 4-1 से मात दी। इसी कैटेगरी में महिला वर्ग में बबिता ने केरल की अतुल्यास दास को 3-2 से हराया।

पुरुषों के लाइट फ्लाइवेट कैटेगरी में ही पंजाब के शुभम ने मणिपुर के पूनम एम. सिंह को 3-2 से, झारखंड के सूरज सोय, गोवा के ए. के. राशनजमीर, उत्तराखंड के सूरज सिंह माजिला, सर्विसेज के वरुण सिंह ने अपने-अपने मुकाबले जीतते हुए अगले दौर में प्रवेश किया।

पुरुषों के फ्लाइवेट कैटेगरी में पंजाब के गुरप्रीत सिंह ने कर्मवीर सिंह भारती को 5-0 से मात दी। हिमाचल प्रदेश के आशिष कुमार ने नागालैंड के कोयाना शिवकुमार को 5-0 से हराया। इस भारवर्ग के अन्य मुकाबलों में उत्तराखंड के पवन कुमार, ओडिशा के अक्षय नायक और अरुणाचल प्रदेश के कोगाम पोटोम ने जीत हासिल कर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

60 किलोग्राम भारवर्ग (लाइटवेट) के मुकाबले में चंडीगढ़ के विशाल शर्मा ने गोवा के गोपाल नाइक को 5-0 से हराते हुए दूसरे दौर में प्रवेश किया। गुजरात के मोहम्मद फैजान ने केरल के अजीत विनोद को 5-0 से मात दी और दूसरे दौर में जगह बनाई।

इसी कैटेगरी में मणिपुर के मायसन मोरिंगथेम, मध्य प्रदेश के प्रदीप सिंह और आरिज अहमद खान ने भी अपने-अपने मुकाबले जीत अगले दौर में जगह बनाई।

64 किलोग्राम भारवर्ग (लाइटवेल्टरवेट) में मणिपुर के पी. ब्राइटर सिंह और जम्मू एवं कश्मीर के विनोद भारद्वाज ने भी अगले दौर में जगह बना ली है। दमन एवं दीव के योगेश कुमार और तेलंगाना के किशोर ने भी अपने-अपने विपक्षियों को मात देते हुए दूसरे दौर में प्रवेश किया।

पुरुषों की 69 किलोग्राम भारवर्ग (वेल्टरवेट) में दिल्ली के अभिलाष ने अशीष डालाकोटी को 4-1 से मात दी। वहीं उत्तर प्रदेश के दिनेश यादव ने मणिपुर के दोनोई मेइती को 4-1 से हराते हुए अगले दौर में प्रवेश किया।

पश्चिम बंगाल के सरोज बासनेट और तमिलनाडु के जी. दुरई मानिगंदन ने भी दूसरे दौर में अपनी जगह पक्की कर ली है। प्रवीण कुमार, राहिल सिद्दीकी और बिलाल अहमद को सफलता हाथ लगी और यह सभी अगले दौर में प्रवेश कर चुके हैं।

महिलाओं के 49 किलोग्राम भारवर्ग (लाइट फ्लाइवेट) में उत्तर प्रदेश की प्रगति, चंडीगढ़ की शीतल ने अपने मुकाबलों में जीत हासिल की। निकिता लोहार ने भी अपना मुकाबला जीत अगले दौर में प्रवेश किया।

महिलाओं के 52 किलोग्राम भारवर्ग (फ्लाइवेट) में मध्य प्रदेश की मणि सिंह गौर और उत्तर प्रदेश की अनु सिंह ने क्रमश: महाराष्ट्र की दीया कालिया और छत्तीसगढ़ की इंद्रा सिंह को 4-1 से मात देते हुए दूसरे दौर में प्रवेश किया।

राजस्थान की निधि ढाका ने चंडीगढ़ की पारुल को 5-0 से मात दी। पंजाब की कमलजीत कौर ने ओडिशा की बर्षा जेना को मात देते हुए अगले दौर का सफर तय किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493