चीन में खदान ढहने से 9 की मौत

ताइयुआन, 18 जनवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। उत्तर चीन के शांक्शी प्रांत में कोयले की एक खदान ढहने से नौ कर्मियों की मौत हो गई और एक कर्मी को जीवित बचा लिया गया।

ताइयुआन, 18 जनवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। उत्तर चीन के शांक्शी प्रांत में कोयले की एक खदान ढहने से नौ कर्मियों की मौत हो गई और एक कर्मी को जीवित बचा लिया गया।

राहत कर्मियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जीवित बचा व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

शोझोऊ शहर की दानशुईगोऊ कोयले की खदान मंगलवार युबह 10.45 बजे ढह गई। हादसे के दौरान कर्मचारी खदान में शाफ्ट के रखरखाव का काम कर रहे थे। दुर्घटना में 10 कर्मी खदान के अंदर ही फंसे रह गए।

घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493