बीजिंग, 18 जनवरी (आईएएनएस)। बीजिंग ने बुधवार को एक नए विशेषज्ञ पुलिस बल का गठन किया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बीजिंग म्यूनिसिपल पब्लिक सिक्युरिटी ब्यूरो के अंतर्गत गठित पुलिस के बल के उप प्रमुख लान यांग ने कहा कि इस बल में 150 पुलिस अधिकारियों को चार समूहों में विभाजित किया गया है। इनमें एक समूह पर्यावरण संरक्षण, एक खाद्य व दवाओं और एक पर्यटन सहित अन्य क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगा।
dharmpath.com dharmpath