‘आईएस की तरफ से अमेरिकी हवाईअड्डे पर किया हमला’

वाशिंगटन, 18 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में स्थित फोर्ट लॉडरडेल हवाईअड्डे पर गोलियां बरसाकर पांच लोगों की हत्या करने वाले हमलावर ने संघीय जांच एजेंसी एफबीआई के जांचकर्ताओं को बताया है कि उसने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) की तरफ से (आन बिहाफ आफ इस्लामिक स्टेट) इस हमले को अंजाम दिया था।

छह जनवरी को स्तेबान सांतियागो ने हवाईअड्डे पर गोलियों की बौछार कर दी थी। हमले में पांच लोगों की मौत हो गई थी और छह घायल हो गए थे। उसे बाद में हिरासत में ले लिया गया था।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, एफबीआई के स्पेशल एजेंट माइकल फर्लाजो ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान गवाही देते समय इस बात का खुलासा नहीं किया कि सांतियागो आईएसआईएस से जुड़ा है या वह आतंकवादी संगठन से केवल प्रेरित है।

फर्लाजो ने कहा कि अलास्का के संघीय प्रशासन के मुताबिक, सांतियागो ने उन्हें बताया था कि हमले से पहले उसका मस्तिष्क अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के नियंत्रण में था। सांतियागो ने शूटिंग के बाद पूछताछ के दौरान भी यही बात कही थी। लेकिन, बाद में जब उसे फ्लोरिडा में एफबीआई के कार्यालय में स्थानांतरित किया गया तो उसने इस्लामिक स्टेट वाला नया दावा किया और उसके बाद उसने फिर दोबारा कभी मस्तिष्क नियंत्रण की बात नहीं की।

आईएस ने छह जनवरी को फोर्ट लॉडरडेल-हॉलीवुड अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हुए हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

अधिकारियों ने कहा है कि सांतियागो ने गोलीबारी के आरोप को स्वीकार कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493