महिला गोल्फ : पहले दौर में नेहा ने ली बढ़त

अहमदाबाद, 18 जनवरी (आईएएनएस)। कोलकाता की नेहा त्रिपाठी ने हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर के वर्ष के पहले टूर में पहले दिन बुधवार को बढ़त हासिल कर ली है।

नेहा ने कल्हार ब्लूज एंड ग्रींस गोल्फ कोर्स पर खेले जा रहे टूर्नामेंट के पहले दौर में 1 अंडर-71 का स्कोर किया।

स्मृति मेहरा और गुरसिमर बाडवाल संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। दोनों ने 3 ओवर 75 का स्कोर किया।

नेहा की शुरुआत अच्छी नहीं रही। वह पहले होल में ही बोगी खेल बैठीं। चौथे होल में वह एक और बोगी खेल गईं। पांचवें और सातवें होल में बर्डी लगाकर उन्होंने इसकी भरपाई की।

मध्यांतर के बाद उन्होंने बेहतर खेल दिखाया। यहां उन्होंने 12वें और 16वें होल में बर्डी लगाई लेकिन तुरंत बाद 17वें होल में फिर बोगी लगा बैठीं।

कपूरथला की गुरसिमर मध्यांतर से पहले एक भी बर्डी नहीं लगा सकीं जबकि दो बोगी उनके हिस्से आईं। उन्होंने पहले और आठवें होल में बोगी लगाई जबकि पांचवें होल में वह डबल बोगी खेल गईं।

मध्यांतर के बाद उन्होंने एक भी बोगी नहीं लगाई। उन्होंने पहले दिन का अंत 18वें होल में बर्डी लगाकर किया।

स्मृति को अच्छी शुरुआत की उम्मीद थी लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकीं और पहले होल में ही डबल बोगी खेल गईं। पहले नौ होल में उन्होंने एक भी बर्डी नहीं लगाई। चौथे, छठे और आठवें होल में भी वह बोगी खेल गईं।

लेकिन मध्यांतर के बाद उन्होंने अपने खेल में सुधार करते हुए 11वें, 14वें और 18वें होल में बर्डी लगाईं। 13वें होल में बोगी भी उनके हिस्से आई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493