आस्ट्रेलियन ओपन : मुगुरुजा तीसरे दौर में पहुंचीं

मेलबर्न, 18 जनवरी (आईएएनएस)। स्पेन की अग्रणी महिला टेनिस खिलाड़ी गर्बिने मुगुरुजा ने आस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में जगह बना ली है।

उन्होंने अमेरिका की समांथा क्रॉफोर्ड को बुधवार को खेले गए दूसरे दौर में मात दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मुगुरुजा ने क्रॉफोर्ड को 7-5, 6-4 से मात दी। यह मुकाबला एक घंटे 35 मिनट तक चला।

तीसरे दौर में मुगुरुजा का सामना लातविया की एनस्तासिया सेवास्तोवा के होगा। एनस्तासिया ने दूसरे दौर में स्लोवाकिया की क्रिस्टिना कुकोवा को 6-3, 6-4 से मात दी।

स्पेन की अनुभवी खिलाड़ी कार्ला सुआरेज नैवरो को रोमानिया की सोराना किस्र्टी के हाथों दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा। सोराना ने उन्हें 7-6(1), 6-3 से मात दी।

सुआरेज 2009 और 2016 में दो बार आस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय कर चुकी हैं।

मैच के बाद सुआरेज ने स्वीकार किया कि मैच के दौरान उनका ध्यान कंधे में हो रहे दर्द पर था। उन्होंने साथ ही कहा कि वह शायद फेडरेशन कप में न उतरें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493