चंडीगढ़. टीआरपी का बिगबॉस बन चुके शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में गुत्थी बने सुनील ग्रोवर ने दुनिया का दिल जीत लिया था। बाद में कुछ टकराव हुआ और कपिल से उनकी राहें अलग हो गईं। सुनील ने अब लिया है नया अवतार और वे फरवरी में स्टार प्लस पर अपने नए शो ‘मेड इन इंडिया-100 परसेंट देसी’ में आ रहे हैं। उनके साथ इस प्रोग्राम में नजर आएंगी विकी डोनर फेम डॉली अहलुवालिया भी। दिलचस्प यह भी है कि अपने बेजोड़ अभिनय और प्रेजेंस ऑफ माइंड से नाम बना चुके ये दोनो कलाकार चंडीगढ़ से जुड़े हैं। सुनील यहां पंजाब यूनिवर्सिटी से पढ़ चुके हैं तो डॉली का घर यहीं है।
dharmpath.com dharmpath