सीरिया में रूस, तुर्की के प्रथम संयुक्त हवाई हमले

यह संयुक्त हवाई हमले बुधवार को सीरिया के अल-बाब क्षेत्र में किए गए।

रूस के जनरल स्टाफ प्रमुख सर्गेइ रूडस्कोइ के मुताबिक, “यह अभियान सीरिया की सहमति से शुरू किया गया। इसमें रूसी वायुसेना के नौ युद्धविमान, तुर्की वायुसेना के आठ विमान हिस्सा ले रहे हैं।”

रूडस्कोइ ने क्षेत्र में आईएस के खिलाफ इस अभियान को अत्यधिक प्रभावशाली बताते हुए कहा कि इस अभियान से पहले ड्रोन और सैटेलाइट से 48 घंटे की निगरानी के दौरान आईएस के लगभग 36 ठिकानों की पहचान की गई।

गौरतलब है कि अलेप्पो से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर अल-बाब है और यह इस क्षेत्र में आईएस का आखिरी मजबूत गढ़ है।

सीरियाई सरकार ने हाल ही में आईएस के कब्जे से अलेप्पो को दोबारा नियंत्रण में ले लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493