मरे ने की डान इवांस की सराहना

मेलबर्न, 19 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने आस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश कर चुके अपने हमवतन खिलाड़ी डान इवांस की तारीफ की।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इवांस ने बुधवार को खेले गए मैच में क्रोएशिया के मारिन सिलिक को 3-6, 7-5, 6-3, 6-3 से मात देते हुए टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

इवांस की प्रशंसा करते हुए विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी मरे ने कहा कि वह इवांस के लिए बेहद खुश हैं, जो प्रतिदिन खेल के उच्च स्तर के और करीब पहुंचते जा रहे हैं।

मरे ने कहा, “मैं उन्हें काफी समय से जानता हूं। मेरी पहली मुलाकात इवांस से करीब नौ या दस साल पहले डेविस कप टूर्नामेंट में हुई थी। लोग उन्हें शायद कम मेहनती समझते होंगे, लेकिन मैंने उनके साथ टेनिस कोर्ट में समय बिताया है और वह बेहतरीन खिलाड़ी हैं।”

अपने टखने की चोट के बारे में मरे ने कहा, “आंद्रे रुब्लेव के खिलाफ मैच के दौरान एक समय पर मैं अपने टखने पर था और मैं उस वक्त चिंतित हो गया। हालांकि, मैं फिर खड़ा हुआ और सहज रूप से मैंने चलना शुरू कर दिया। अभी चिंता की कोई बात नहीं है और सब ठीक है।”

साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट आस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में मरे ने पुरुष एकल वर्ग के मुकाबले में रुब्लेव को 6-3, 6-0, 6-2 से मात देकर तीसरे दौर में प्रवेश किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493