लाईको ने गणतंत्र दिवस पर छूट की घोषणा की

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। चीनी इंटरनेट और प्रौद्योगिकी समूह लाईको ने गुरुवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राहकों को भारी छूट देने की घोषणा की है, जो उसके ऑनलाइन मार्केटप्लेस लेमॉल डॉट कॉम पर 20 से 25 जनवरी तक उपलब्ध होगा।

इस छूट के तहत लाईको सुपर टीवी ‘सुपर3 एक्स55’ खरीदनेवाले ग्राहकों को क्रेडिट व डेबिट कार्ड पर 4,000 रुपये का कैशबैक प्राप्त होगा।

ग्राहकों को इस दौरान ब्लूटूथ स्पीकर्स, लीमी ब्लूटूथ हेडफोन्स, सीडीएलए ईयरफोन और रिवर्स इन-इयरफोन की खरीदारी पर 10 फीसदी की छूट मिलेगी।

कंपनी ने एक बयान में बताया कि इन ऑफर्स के अलावा लाईको के सोशल मीडिया हैंडल तथा लीमी कम्यूनिटी पर 1,500 रुपये मूल्य के कूपन भी उपलब्ध हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493