बीजिंग, 19 जनवरी (आईएएनएस)। अलीबाबा मोबाइल कारोबार समूह की कंपनी यूसी वेब ने गुरुवार को भारत और इंडोनेशियाई बाजार में अगले दो सालों में 2 अरब रुपये निवेश करने की घोषणा की। इसके जरिए ऑनलाइन कंटेंट के विस्तार पर ध्यान दिया जाएगा।
बीजिंग, 19 जनवरी (आईएएनएस)। अलीबाबा मोबाइल कारोबार समूह की कंपनी यूसी वेब ने गुरुवार को भारत और इंडोनेशियाई बाजार में अगले दो सालों में 2 अरब रुपये निवेश करने की घोषणा की। इसके जरिए ऑनलाइन कंटेंट के विस्तार पर ध्यान दिया जाएगा।
कंपनी ने एक बयान जारी कहा कि इन निधियों का मुख्य रूप से भारत में प्रयोक्ता द्वारा उत्पादित ऑनलाइन कंटेंट के विशाल बाजार की क्षमता के दोहन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
अलीबाबा मोबाइल बिजनेस समूह के अध्यक्ष (ओवरसीज कारोबार) जैक हुआंग ने एक बयान में कहा, “भारत मोबाइल डिवाइस के माध्यम से साम्रगी के उपभोग के युग में पहुंच चुका है। यहां यूजर द्वारा निर्मित ऑनलाइन कंटेंट के विकास की गहरी क्षमता है। यह वैसा ही है जैसा चीन में हुआ था।”
यूसी न्यूज हिंदी, इंडोनेशियाई और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है। यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही ऑनलाइन कंटेंट और पारंपरिक मीडिया भागीदारों की ऑनलाइन कंटेंट, स्वप्रकाशक और प्रमुख लोगों की राय को मिलाकर ग्राहकों के लिए प्रदर्शित करती है।
यूसी न्यूज ने हाल में ही अद्वितीय ऑनलाइन कंटेंट की पेशकश और ऑनलाइन कंटेंट वितरण प्लेटफार्म के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत के लिए विस्तृत मौद्रिक विस्तार योजनाओं की घोषणा की थी।
अलीबाबा मोबाइल व्यापार समूह के महाप्रबंधक (ओवरसीज कारोबार) केनी यी का कहना है, “हमारा अनुमान है कि ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ता न सिर्फ उपभोग करेंगे, बल्कि ‘प्रोज्यूमर्स’ बनकर भारी मात्रा में ऑनलाइन कंटेंट का सृजन भी करेंगे।”
पिछले साल की चौथी तिमाही में यूसी न्यूज की पेज व्यूज में 290 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है, जिसमें सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हिन्दी भाषा में हुई है।
dharmpath.com dharmpath