चेन्नई, 19 जनवरी (आईएएनएस)। निजी क्षेत्र के बैंक एक्सिस बैंक का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही का मुनाफा घटकर 579.57 करोड़ रुपये रहा है।
चेन्नई, 19 जनवरी (आईएएनएस)। निजी क्षेत्र के बैंक एक्सिस बैंक का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही का मुनाफा घटकर 579.57 करोड़ रुपये रहा है।
बीएसई में दाखिल नियामकीय रिपोर्ट में बैंक ने बताया कि 31 दिसंबर 2016 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी ने 579.57 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है, जबकि 31 दिसंबर 2015 को समाप्त हुई तिमाही में यह 2,175.30 करोड़ रुपये थी।
समीक्षाधीन अवधि में एक्सिस बैंक कुल आय बढ़कर 14,501.21 करोड़ रुपये हो गई, जबकि 31 दिसंबर 2015 को समाप्त हुई तिमाही में यह 12,531.11 करोड़ रुपये थी।
dharmpath.com dharmpath