मध्य चीन में एच7एन9 के 2 नए मामले

हुनान प्रांतीय रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के अनुसार, जनवरी में कुल 13 मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें से पांच लोगों की मौत हो गई।

जिन दो अन्य रोगियों में गुरुवार को इस रोग की पुष्टि हुई, उनमें सिन्हुआ काउंटी के 57 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं, जिनका सरनेम झोऊ है। इनकी हालत गंभीर है।

एक अन्य रोगी चेंनझोऊ काउंटी के 75 वर्षीय शख्स थे, जिनका बुधवार को निधन हो गया। शिओंग सरनेम वाले इस बुजुर्ग में एच7एन9 की पुष्टि मौत के बाद हुई। इसके साथ ही हुनान में इस रोग से मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई।

हुनान के अलावा इंसानों में एच7एन9 के संक्रमण के मामले चीन के गुआंगदोंग, गुइझो, हुबेई, हेनान, जियांग्शी और शान्दोंग सहित शंघाई, हांगकांग और मकाऊ में भी मिले हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493