वाशिंगटन, 20 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ग्रहण समारोह की पूर्व संध्या पर आयोजित ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ संगीत समारोह के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए खुद को अंदोलन का दूत बताया और भूला दिए गए पुरुषों एवं महिलाओं के चैंपियन के रूप में खुद को पेश किया।
एबीसी न्यूज के अनुसार, ट्रंप ने कहा, “यह यात्रा 18 महीने पहले शुरू हुई थी।”
ट्रंप ने लिंकन मेमोरियल में कहा, “मुझे इसके साथ कुछ करना है, लेकिन मैंने जो किया उससे कहीं ज्यादा आपको इसके साथ करना है। मैं दूत हूं।”
उन्होंने कहा कि अब तक जो होता आया है, उसे देखकर सब थक चुके हैं और वास्तविक बदलाव चाहते हैं।
ट्रंप के मुताबिक, “हम अमेरिका को फिर से महान बनाने जा रहे हैं और मैं इसे पहले से भी ज्यादा महान बनाऊंगा।”
इस संगीत कार्यक्रम में गायक व संगीतकार टोबी कीथ और रॉक बैंड ‘3 डोर्स डाउन’ भी शामिल हुए।
dharmpath.com dharmpath