चीन और पूर्वी यूरोप को जोड़ने वाली यह मालवाहक रेल हुनान की राजधानी चांग्शा से बुधवार रात रवाना हुई है। इस मालगाड़ी पर इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद, कपड़े, ऑप्टिकल केबल और मशीनों के पुर्जे सहित अन्य वस्तुएं लदी हैं।
बेलारूस की राजधानी मिंस्क पहुंचने से पहले यह 13 दिनों की यात्रा करेगी। हैम्बर्ग, वारसॉ, मॉस्को, ताशकंद तक माल ढुलाई सेवा के लिए यह हुनान का पांचवा सीमा पार रेल मार्ग है।
चीन के वसंत महोत्सव के बाद से यह रेल सेवा हुनान और बेलारूस के बीच नियमित तौर पर व्यापार और आर्थिक आदान-प्रदान की सुविधा उपलब्ध कराएगी।
dharmpath.com dharmpath