बैडमिंटन : सायना मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में, जयराम बाहर

सुबी, 20 जनवरी (आईएएनएस)। भारत की अग्राणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने मलेशिया मास्टर्स गोल्डन ग्रां प्री के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

सायना ने शुक्रवार को क्वाटर्र फाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया की फितरानी फितरानी को मात देते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।

सायना ने इंडोनेशियाई खिलाड़ी को 21-15, 21-14 से मात दी। यह मुकाबला 40 मिनट तक चला। दोनों गेमों में फितरानी ने शुरुआत में सायना को अच्छी टक्कर दी लेकिन अंत में वह सायना के आक्रामक खेल के आगे पस्त हो गईं।

सायना सेमीफाइनल में हांगकांग की यिप पुई यिन से भिड़ेंगी जिन्होंने एक अन्य क्वार्टर फाइनल में मलेशिया की यिंग ली ली को मात देते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।

इस टूर्नामेंट के पुरुष एकल में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है। अजय जयराम को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें इंडोनेशिया के एंथोनो सिनिसुका गिनटिंग ने 21-13, 21-8 से मात दी। यह मुकाबला 28 मिनट तक चला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493