स्कोयोको ने जैजमाइराइड के साथ की साझेदारी

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। ऑटो एसेसरीज विक्रेता को विश्व की प्रमुख मोटरसाइकिल राइडिंग गेयर्स बनाने वाली कंपनी स्कोयोको ने भारत में बिक्री का अधिकार दिया है। इस सौदे के साथ ही जैजमाइराइड भारत में किसी भी बिक्री मंच (ऑनलाइन-ऑफलाइन खुदरा वितरक) के लिए स्कोयोको की अधिकृत विक्रेता बन जाएगी।

स्कोयोको ब्रांड की स्थापना 2003 में हुई है। यह राइडिंग गार्ड, ग्लोब्स, शूज, जैकेट्स, पैंट्स, बैग्स आदि बनाने वाली प्रमुख वैश्विक कंपनी है। इसके उत्पाद एशियाई और यूरोपीय देशों में खासे लोकप्रिय है।

इस सौदे का बारे में जैजमाइराइड के सहसंस्थापक सुनील धींगड़ा ने बताया, “हम स्कोयोको के साथ भागीदारी कर खुश हैं। भारत एक उभरता बाजार है और इस रणनीतिक साझेदारी से भारतीय खरीदारों को कम खर्च में उच्च गुणवत्ता के एक्सेसरीज और राइड गेयर्स उपलब्ध होगा।”

जैजमाइराइड ऑटो ऑफ्टरमार्केट उत्पाद बेचने वाली भारत की प्रमुख कंपनी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493