मुक्केबाजी : यूथ राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंची मनदीप

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्व विश्व जूनियर चैम्पियन मनदीप कौर ने शुक्रवार को यूथ राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्व विश्व जूनियर चैम्पियन मनदीप कौर ने शुक्रवार को यूथ राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

उन्होंने महिलाओं के फेदर वेट कैटेगरी 54-57 किलोग्राम भारवर्ग में केरल की अखिला शाइन को मात देते हुए सेमीफाइनस में जगह बनाई।

मनदीप के आक्रामक खेल को देखते हुए रेफरी ने पहले राउंड में ही मुकाबले को रोक उन्हें तकनीकी आधार पर विजेता घोषित कर दिया।

महिलाओं की लाइट फ्लाई 48 किलोग्राम भारवर्ग में दिल्ली की तनवी ने महाराष्ट्र की तनुश्री को 5-0 से हराया। हरियाणा की ज्योति ने मिजोरम की जोथानपुली को तकनीकी आधार पर मात दी। पंजाब की बबिता रानी ने उत्तर प्रदेश की प्रगति को मात दी। मध्य प्रदेश की अंजलि ने आंध्र प्रदेश की जी.ज्योति को 4-1 से मात देते अंतिम चार में जगह बनाई।

महिलाओं के फ्लाइवेट 51 किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा की एकता, हिमाचल प्रदेश की माया कुमारी और मध्यप्रदेश की मनी सिंह गौर ने केरल की अनन्या दास, बंगाल की कश्मीरा काटुन और पंजाब की कमलजीत कौर को 5-0 से मात दी।

महिलाओं की बैंटम वेट 54 किलोग्राम भारवर्ग मुकाबले में पालियान लालनुनफेली ने वी.गणेश्वरी को मात देते हुए सेमीफाइनल मे प्रवेश किया।

वहीं पुरुषों में फ्लाइवेट 48 किलोग्राम भारवर्ग में चंडीगढ़ के अंशुल पुणिया, तमिलनाडु के बी.रामाकृष्णनन और सर्विसेज के बरुण सिंह ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए क्रमश: छत्तीसगढ़ के पंकज कुमार, पंजाब के शुभम और उत्तराखंड के सूरज सिंह मजिला को समान स्कोर 5-0 से मात दी। हिमाचल प्रदेश के साहिल शाह ने पश्चिम बंगाल के इक्रामुल मंसूरी को 3-2 से मात देते हुए अंतिम चार में प्रवेश किया।

फ्लाइवेट 52 किलोग्राम भारवर्ग में उत्तरप्रदेश के सुदीप यादव ने मध्य प्रदेश के आलोक सिंह को 5-0 से मात दी। पंजाब के गुरप्रीत सिंह ने हिमाचल प्रदेश के आशीष कुमार को 4-1 से मात देते हुए सेमीफाइन में अपनी जगह सुनिश्चित की। सर्विसेज के विल्सन सिंह ने राजस्थान के शिव दयाल को 4-1 से मात दी। मणिपुर के मोइरांगथेम सिंह ने हरियाणा के पुरुषोत्तम को 3-2 से हरा सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

बैंटमवेट 56 किलोग्राम भारवर्ग में मिजोरम के लालडिनग्लिआना ने जम्मू एवं कश्मीर के अनिल कुमार को तकनीकी आधार पर मात दी। सर्विसेज के मोहम्मद इताशा खान ने पश्चिम बंगाल के राहुल श्रेष्ठा को 5-0 से मात देते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493