‘जालिमा’ गाने को लेकर कोई दबाव नहीं था : हर्षदीप कौर

मुंबई, 21 जनवरी (आईएएनएस)। शाहरुख खान अभिनीत आगामी फिल्म ‘रईस’ के रोमांटिक गीत ‘जालिमा’ को अपनी सुरीली आवाज देने वाली गायिका हर्षदीप कौर का कहना है कि इस गीत को गाने को लेकर उन पर कोई दबाव नहीं था।

हर्षदीप ने एक साक्षात्कार में कहा, “यह गीत गाते हुए मेरा ध्यान केवल इस बात पर केंद्रित था कि इसकी शूटिंग कैसे होगी और हीरोइन के भाव कैसे होंगे। मेरी प्राथमिकता भाव पर थी।”

उन्होंने कहा, “जब मैंने पहली बार ‘जालिमा’ सुना तो मुझे पता था कि यह गीत हिट होगा। यह आकर्षक गीत है। मैंने अब तक पहली बार किसी रोमांटिक गीत में ‘जालिमा’ शब्द सुना था।”

हिंदी फिल्म उद्योग में पाश्र्वगायक की तुलना में कलाकार को अधिक सुर्खियां मिलती हैं। इस पर कौर ने कहा कि इसकी वजह कलाकारों का पर्दे पर दिखना है।

हर्षदीप ने ‘बेफिक्रे’ के ‘खुलके डुलके’ और ‘बार बार देखो’ के ‘नचदे ने सारे’ जैसे गीत गाए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493