परिवार पर ध्यान देना चाहती हैं जीना टोरेस

लॉस एंजेलिस, 21 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री जीना टोरेस का कहना है कि उन्होंने अपने निजी जीवन पर ध्यान देने के लिए हिट शो ‘सूट्स’ को छोड़ दिया।

‘सूट्स’ में वह जेसिका पियर्सन के रूप में नजर आई थीं।

वेबसाइट ‘एनवाईटाइम्स डॉट कॉम’ ने टोरेस के हवाले से कहा, “मेरा अनुबंध समाप्त हो गया था, इसलिए यह पॉवर प्ले नहीं था, जो बहुत गलत हो गया।”

कई सालों तक टोरंटो और लॉस एंजेलिस की आए दिन यात्रा करने के बाद अभिनेत्री बदलाव के लिए तैयार हो गईं। शो का सेट टोरंटो में है, जबकि उनके पति व अभिनेता लॉरेंस फिशबर्न बेटी के साथ लॉस एंजेलिस में रहते हैं।

उन्होंने कहा कि उनके लिए निजी जीवन पर भी ध्यान देना जरूरी है।

शो में मैनहट्टन कॉरपोरेट लॉ फर्म की दुनिया को दर्शाया गया। मिड-सीजन ब्रेक के बाद इस शो का फिर से प्रसारण भारत में 28 जनवरी से होगा। ‘सूट्स’ में गैब्रियल मैच्ट और पैट्रिक जे एडम्स भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493