रपट के मुताबिक, अमेरिका के नेतृत्व में गठबंधन सेना द्वारा किए गए हवाई हमलों में अलकायदा से संबद्ध नुसरा फ्रंट और नूर अद्दीन जुन्की के विद्रोहियों को मार गिराया गया।
रपट के मुताबिक, नुसरा फ्रंट अस्ताना में शांति वार्ता के बाद सीरिया में हमले करने के लिए सेना जुटा रही थी।
रपट में कहा गया है कि नुसरा फ्रंट से मुकाबला रूस और तुर्की द्वारा प्रायोजित इस शांति वार्ता के एजेंडे में है।
दोनों देशों का कहना है कि वे नुसरा फ्रंट के गढ़ पश्चिमोत्तर प्रांत इदलिब में उससे मुकाबले के लिए स्थानीय बल गठिन करेंगे।
dharmpath.com dharmpath