भारतीय सैनिक को रिहा करेगा पाकिस्तान

इस्लामाबाद, 21 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने शनिवार को कहा है कि वह ‘सदाशयता दिखाते हुए’ पिछले वर्ष सितंबर में गलती से अंतर्राष्ट्रीय नियंत्रण रेखा पार कर गए भारतीय सैनिक चंदू बाबूलाल चव्हाण को रिहा करेगा।

पाकिस्तानी सेना की मीडिया इकाई (आइएसपीआर) द्वारा जारी बयान के अनुसार, जम्मू एवं कश्मीर में तैनात सिपाही चव्हाण ‘वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गलत व्यवहार से नाराज होकर अंतर्राष्ट्रीय नियंत्रण रेखा पर स्थित सुरक्षा चौकी छोड़कर चला गया था।’।

आइएसपीआर ने कहा, “उसने (चव्हाण) 29 सितंबर, 2016 को जानबूझकर अंतर्राष्ट्रीय नियंत्रण रेखा पार की और पाकिस्तानी सेना के सामने समर्पण कर दिया। ‘मित्रभाव दिखाते हुए’ तथा अंतर्राष्ट्रीय नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर शांति कायम रखने की कोशिशों के तहत हमने सिपाही चंदू बाबूलाल चव्हाण को अपने देश लौटने के लिए मना लिया है और उन्हें मानवता के नाते वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों के हवाले कर दिया जाएगा।”

जम्मू एवं कश्मीर के मेंढर में 37 राष्ट्रीय राइफल्स की चौकी पर तैनात 22 वर्षीय चंदू 29 सितंबर को भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक के ठीक बाद गलती से नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान में प्रवेश कर गए थे।

चंदू के पाकिस्तानी सेना के कब्जे में चले जाने की खबर पाकर उनकी दादी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

भारत चंदू की रिहाई के लिए लगातार पाकिस्तान के संपर्क में था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493