मोसुल, 21 जनवरी (आईएएनएस)। इराकी सुरक्षा बलों ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) का अंतिम गढ़ माने जाने वाले मोसुल शहर के उत्तरी सरहद में चरमपंथी आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए भीषण लड़ाई लड़ी।
इराकी संयुक्त अभियान कमान (जेओसी) ने अपने बयान में कहा कि इराकी सेना और इराक समर्थित व अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन सेना के विमान ने लड़ाई में हिस्सा लेते हुए नजदीकी कस्बे अल-अरबी के हिस्से को मुक्त करा लिया और इसके कई भवनों पर इराकी झंडा फहरा दिया।
शुक्रवार को लड़ाई में कई आईएस आतंकवादी मारे गए और भारी मशीन गन ले जा रहे एक वाहन को नष्ट कर दिया गया।
बयान में बताया गया कि इसके अलावा सेना ने मोसुल के उत्तर में स्थित एक फार्मास्युटिकल प्लांट और एक वाणिज्यिक क्षेत्र पर भी हमला कर आईएस के चंगुल से मुक्त करा लिया। इस भीषण लड़ाई में कई आईएस आतंकवादी मारे गए।
dharmpath.com dharmpath