२३ भाजपा जिला अध्यक्षों पर चुनावी चंदे के हेर फेर का आरोप

56प्रत्याशियों ने संगठन से की शिकायत
मध्यप्रदेश भाजपा के २३ जिला अध्यक्ष संगठन की निगाह में दागदार हो चलें है इन पर चुनावी चंदे में हेर फेर किए जाने का आरोप किसी ओर ने नहीं बल्कि भाजपा के प्रत्याशियों ने ही लगाया है गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा संगठन ने अपने प्रत्याशियों की आर्थिक मदद करते हुए १५ से ३० लाख रुपये पार्टी के विभिन्न जिला अध्यक्षों को सौंपे थे। इस पैसे का विधानसभा में उपयोग करने की जवाबदारी भी जिला अध्यक्षों को सौंपी गई थी लेकिन कई विधानसभा क्षेत्रों में इस पैसे का पूरा उपयोग नहीं किया गया। विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद कई हारे हुए और कई जीते हुए प्रत्याशियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर और प्रदेश संगठन मंत्री अरविन्द मेनन को जिला अध्यक्षों द्वारा आर्थिक एवं राजनैतिक असहयोग करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है । प्रत्याशियों ने इस बात की भी मांग की है कि जिला अध्यक्ष चुनावी खर्च के लिए दिए गए पैसे का हिसाब दें । सूत्रों के अनुसार प्रदेश कार्यालय द्वारा जिला अध्यक्षों से हिसाब-किताब मांगा गया है लेकिन कई जिला अध्यक्ष हिसाब किताब नहीं सौंप रहे हैं । जब इस बारे में मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के कोषाध्यक्ष चेतन कश्यप से जानकारी चाही तो उन्होंने इस मामले पर कुछ भी कहने से बचते हुए कहा कि जिला अध्यक्षों के हिसाब-किताब जिला मुख्यालयों पर ही जमा कर दिए जाते हैं । शिकायतों के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है ।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493