मास्को, 21 जनवरी (आईएएनएस)। जर्मन टेलीविजन चैनल-एआरडी रविवार को रूस में डोपिंग विवाद से जुड़े नए डॉक्टूमेंट्री का प्रसारण करेगा।
यह डॉक्टूमेंट्री जर्मन पत्रकार हाजो सेपेल्ट ने बनाई है। समाचार एजेंसी तास ने शुक्रवार को ट्वीटर पर कहा, “एआरडी जर्मन टीवी नए खुलासो के साथ 22 जनवरी को रूसी डोपिंग मामले से जुड़ी एक नई डॉक्टूमेंट्री दिखाएगा।”
ऐसा कहा जा रहा है कि रूस के अग्रणी ट्रैक एवं फील्ड एथलीट आंद्रेइ दिमित्रोव इस डाक्टूमेंट्री का मुख्य हिस्सा हैं।
dharmpath.com dharmpath