परम सिंह को टॉम क्रूज से मिली कलाकार बनने की प्रेरणा

मुंबई, 21 जनवरी (आईएएनएस)। धारावाहिक ‘गुलाम’ में नकारात्मक की भूमिका में नजर आ रहे अभिनेता परम सिंह ने बताया कि उन्हें कलाकार बनने की प्रेरणा वर्ष 2000 की एक्शन फिल्म ‘मिशन : इम्पॉसिबल 2’ में हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज के अभिनय को देखकर मिली।

‘साड्डा हक’ के साथ अभिनय क्षेत्र में कदम रखने वाले परम ने बताया, “जब मैंने ‘मिशन : इम्पॉसिबल 2’ में टॉम क्रूज को देखा था, तो मैं उनका प्रशंसक बन गया था। तभी मैंने अभिनय की दुनिया में कदम रखने का फैसला लिया।”

उन्होंने कहा, “मैंने अपने कॉलेज के दिनों में कई स्टेज शो किए और इसके बाद एक्टिंग क्लासेज भी ली। मुझे 25 वर्ष की उम्र में पहला शो मिला और इसके बाद मैंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।”

परम टीवी चैनल लाइफ ओके के शो में रंगीला की भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493