वेस्ट ब्रोम ने मिडफील्डर लिवरमोर से करार किया

लंदन, 21 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब वेस्ट ब्रोमविच अल्बायन ने हल सिटी से मिडफील्डर जेक लिवरमोर से करार की घोषणा की है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक क्लब ने कहा है कि यह करार 1.23 करोड़ डॉलर में हुआ है।

27 साल के लिवरमोर ने शुक्रवार को क्लब के साथ साढ़े चार साल का करार किया।

कोच टोनी पुलिस ने विंटर ट्रांसफर मार्केट से लिवरमोर के रूप में पहला खिलाड़ी हासिल किया है।

इंग्लैंड के लिए खेल चुके लिवरमोर ने टॉटेनहम की यूथ टीम के साथ अपना करियर शुरू किया था और वह जनवरी 2014 में लोन पर आधारित करार के तहत हल सिटी गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493