गाम्बिया में 22 साल तक सत्ता में रहने वाले जामेह निर्वासित

डकार, 22 जनवरी (आईएएनएस)। गाम्बिया में 22 साल तक सत्ता में रहने वाले राष्ट्रपति याह्या जामेह निर्वासित कर दिए गए हैं। शनिवार को उन्होंने देश छोड़ दिया। वह गिनी के लिए रवाना हुए।

उन्होंने देश में पिछले माह हुए चुनाव के नतीजों को स्वीकार करने और सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण को लेकर हुए एक समझौते के अगले दिन देश छोड़ा।

एफे न्यूज के मुताबिक, सेनेगल के सूड रेडियो ने बताया कि गिनी के राष्ट्रपति अल्फा कोंडे ने जामेह के लिए चार्टर विमान भेजा था। वह स्थानीय समय रात नौ बजे के फौरन बाद ही बांजुल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हो गए।

जाम्मेह अपना कार्यकाल समाप्त होने के एक दिन बाद शुक्रवार को एडामा बारो को सत्ता सौंपने के लिए तैयार हो गए। बारो एक दिसंबर 2016 को निर्वाचित हुए थे और गुरुवार को उन्होंने पड़ोसी देश सेनेगल स्थित गाम्बिया के दूतावास में शपथ-ग्रहण किया था।

पूर्व राष्ट्रपति कूटनीतिक दबाव और पश्चिमी अफ्रीकी देशों के आर्थिक समुदाय (इकोवास) द्वारा सैन्य हस्तक्षेप की धमकी देने पर अपना पद छोड़ने के लिए तैयार हुए।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने स्तता सौंपने के संबंध में इकोवास के प्रयासों और देश के नव निर्वाचित राष्ट्रपति के समर्थन में एक प्रस्ताव भी पारित किया था।

जामेह शुरू में हार स्वीकार करने के बाद मुकर गए थे।

तब से अफ्रीकी संघ, संयुक्त राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय जाम्मेह से जनादेश स्वीकार करने का आग्रह कर रहे थे। पूर्व राष्ट्रपति ने 1994 में तख्ता पलट कर सत्ता हथिया ली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493