क्राइस्टचर्च टेस्ट : बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल बाधित

क्राइस्टचर्च, 22 जनवरी (आईएएनएस)। हेगले ओवल मैदान पर बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार का खेल भारी बारिश के कारण रद्द हो गया।

दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में न्यूजीलैंड की टीम 1-0 से आगे है।

बांग्लादेश ने मैच के पिछले दिन शनिवार को अपने बेहतरीन गेंदबाजों की बदौलत स्टम्प्स तक न्यूजीलैंड के सात विकेट गिरा दिए।

न्यूजीलैंड ने शनिवार को अपनी पहली पारी में दिन का खेल खत्म होने तक सात विकेट के नुकसान पर 260 रन बनाए। हेनरी निकोलस 56 रन बनाकर विकेट पर जमे हुए हैं। दूसरे छोर पर निकोलस के साथ टिम साउथी चार रन बनाकर खड़े हुए हैं।

इसके अलावा, न्यूजीलैंड की टीम के लिए टॉम लाथम ने 68 और रॉस टेलर ने 77 रन बनाए।

बांग्लादेश के लिए शाकिब अल-हसन ने तीन विकेट चटकाए, जबकि कमरुल इस्लाम राब्बी को दो विकेट हासिल हुए। इसके अलावा, मेहदी हसन मिराज और तस्किन अहमद को एक-एक सफलता मिली।

बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में सौम्य सरकार (86) और शाकिब अल हसन (59) की अर्धशतकीय पारी तथा नुरुल हसन के 47 रनों की बदौलत सभी विकेट गंवाकर 289 रन बनाए।

न्यूजीलैंड के लिए टिम साउथी ने पांच, जबकि ट्रेंट बाउल्ट ने चार विकेट चटकाए, वहीं मिशेल वागनेर को एक सफलता हासिल हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493