फिल्मोद्योग में लड़कियों के लिए बेहतरीन समय : सोनाक्षी

नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड में अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभा चुकीं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि मनोरंजन-जगत में यह लड़कियों के लिए बेहतरीन समय है, क्योंकि फिल्मकार महिला केंद्रित फिल्में बना रहे हैं।

सोनाक्षी ने सुपरस्टार सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘दबंग’ के साथ बॉलीवुड में कॅरियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई तरह की भूमिकाएं निभाई। ‘अकीरा’ और ‘फोर्स 2’ में वह अलग अंदाज में दिखाई दीं। फिलहाल वह ‘नूर’ में नजर आने के लिए तैयार हैं।

यह पूछे जाने पर कि बॉलीवुड में इस समय फिल्मकार महिला केंद्रित फिल्में बनाने पर अधिक ध्यान दे रहे हैं।

इस पर सोनाक्षी ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस से कहा, “उद्योग में लड़कियों के लिए बेहरीन समय है, क्योंकि हमारे लिए अद्भुत भूमिकाएं लिखी जा रही हैं।”

सोनाक्षी ‘लुटेरा’, ‘हॉलीडे : अ सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

वहीं काम के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मैंने बहुत कुछ सीखा है। सीखने की प्रक्रिया शानदार रही।”

सोनाक्षी ने एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में कॅरियर की शुरुआत की थी।

उल्लेखनीय है कि अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने शुक्रवार को लैक्मे फैशन ग्रीष्मकालीन-उत्सव में जलवे बिखेरे। यहां उन्होंने डिजाइनर मनीषा जयसिंह के लिए रैम्प पर वॉक किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493