मैं थोड़ा अंधविश्वासी हूं : ऋतिक

मुंबई, 22 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘काबिल’ की रिलीज की तैयारी में जुटे अभिनेता ऋतिक रोशन ने कहा है कि वह थोड़े अंधविश्वासी हैं।

ऋतिक ने टेलीविजन शो ‘यार मेरा सुपरस्टार सीजन 2’ पर कहा, “मैं पूरी तरह अंधविश्वासी नहीं हूं, लेकिन थोड़ा-बहुत हूं, क्योंकि मैं कुछ ऐसे काम करता हूं, जो अंधविश्वास जैसा होता है, लेकिन बहुत ही मामूली रूप में।”

उन्होंने कहा, “उदाहरण के लिए जब भी मैं फ्लाइट लेता हूं तो मेरे परिवार की परंपरा रही है कि मेरी दादी मुझे दही-चीनी खिलाती थी। भले ही अब मैं इसे ज्यादा नहीं मानता, लेकिन अगर मैं घर से निकलने से पहले जब दही-चीनी नहीं खा पाता तो मैं सोचता हूं कि आज मैंने दही नहीं खाई है, इसलिए आज मेरे साथ कुछ बुरा हो सकता है।”

उन्होंने कहा, “तो इस तरह मैं थोड़ा अंधविश्वासी हूं, क्योंकि मैं बचपन से यह करता आ रहा हूं।”

ऋतिक की ‘काबिल’ की सह-कलाकार यामी गौतम ने कहा कि वह बिल्कुल अंधविश्वासी नहीं हैं।

यामी ने कहा, “मैं बिल्कुल अंधविश्वासी नहीं हूं, लेकिन मैं सोचती हूं कि जब तक कुछ तय नहीं हो जाता मैं किसी को नहीं बताऊंगी। जैसे ‘काबिल’ के बारे मैं मैंने अपने करीबी दोस्तों तक को नहीं बताया।”

संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित ‘काबिल’ 25 जनवरी को रिलीज होगी।

‘यार मेरा सुपरस्टार सीजन 2’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल जूम पर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493