इस हार को सह पाना मेरे लिए थोड़ा मुश्किल : मरे

मेलबर्न, 22 जनवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियन ओपन में पुरुष एकल वर्ग के चौथे दौर में उलटफेर का शिकार हुए विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी एंडी मरे का कहना है कि उनके लिए इस हार को सह पाना थोड़ा मुश्किल है।

विश्व के 50वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी मिशा जवेरेव ने ब्रिटेन के स्टार खिलाड़ी एंडी मरे को 7-5, 5-7, 6-2, 6-4 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है।

मैच के बाद ‘बीबीसी स्पोर्ट’ को दिए एक बयान में मरे ने कहा, “विश्व की सबसे बड़ी प्रतियोगिताओं में से एक आस्ट्रेलियन ओपन में हारना मेरे लिए काफी निराशा की बात है। इस इवेंट में मैं बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहता था।”

मरे ने कहा, “मुझे अब इस हार से सबक लेने और अपने खेल में सुधार करके फिर से वापसी करने का अवसर मिल गया है।”

विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी मरे पांच बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच चुके हैं। और, इस बार भी क्वार्टर फाइनल में ही हारकर बाहर हो गए। उनका आस्ट्रेलियन ओपन जीतने का लक्ष्य इस साल भी अधूरा ही रह गया।

आस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में जवेरेव का सामना रोजर फेडरर या की निशिकोरी के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493