लॉस एंजेलिस, 22 जनवरी (आईएएनएस)। सुपरमॉडल और अभिनेत्री पद्मलक्ष्मी और पूंजीपति उद्यमी एडम डेल के बीच फिर से रोमांस की खबरें हैं।
लॉस एंजेलिस, 22 जनवरी (आईएएनएस)। सुपरमॉडल और अभिनेत्री पद्मलक्ष्मी और पूंजीपति उद्यमी एडम डेल के बीच फिर से रोमांस की खबरें हैं।
‘पेजसिक्स डॉट कॉम’ के मुताबिक, लक्ष्मी और डेल 2009 में एक दूसरे से अलग हो गए थे। उनकी छह साल की एक बेटी कृष्णा भी है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने फिर से एक होने का फैसला कर लिया है।
सूत्र के मुताबिक, “वह धीरे धीरे आगे बढ़ रही हैं। और फिर से अपने रिश्ते को जोड़ने की कोशिश कर रही हैं। वे दोनों ही अपनी बेटी से बेहद प्यार करते हैं और इसलिए अपनी पिछली जिंदगी को भुलाकर आगे बढ़ना चाहते हैं।”
सूत्र ने कहा, “वह जो कुछ हुआ उसके बावजूद आगे बढ़ रही हैं और हर परिस्थिति में कृष्णा के मामले में बेहद सावधानी रख रही हैं। उन्होंने अपनी पिछली जिंदगी भुला दी है और अपने रिश्ते को फिर से एक मौका दे रही हैं।”
dharmpath.com dharmpath