आस्ट्रेलियन ओपन : जोकोविक के बाद मरे भी उलटफेर का शिकार (लीड-1)

मेलबर्न, 22 जनवरी (आईएएनएस)। विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे को शनिवार को साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में पुरुष एकल वर्ग के चौथे दौर में उलटफेर का शिकार हुए।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, विश्व के 50वीं वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी मिशा जवेरेव ने मरे को मात देकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

जर्मनी के टेनिस खिलाड़ी जनेरेव ने ब्रिटेन के स्टार खिलाड़ी मरे को टूर्नामेंट में पुरुष एकल वर्ग के चौथे दौर में 7-5, 5-7, 6-2, 6-4 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है।

जवेरेव पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के चौथे दौर में खेल रहे थे।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले छह बार आस्ट्रेलिय ओपन खिताब अपने नाम कर चुके विश्व के दूसरी वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक को भी इस बार उलटफेर का शिकार होना पड़ा।

टूर्नामेंट में पुरुष एकल वर्ग को दूसरे दौर के मुकाबले में सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी जोकोविक को गैर वरीय डेनिस इस्टोमिन ने 6-7, 7-5, 6-2, 6-7, 4-6 से मात दी।

विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त मरे पांच बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे थे और इस बार भी आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने से चूक गए।

आस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में जवेरेव का सामना रोजर फेडरर या की निशिकोरी में से किसी एक खिलाड़ी से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493