बीएसई का पहला सार्वजनिक निर्गम सोमवार से

मुंबई, 22 जनवरी (आईएएनएस)। एशिया के सबसे पुराना शेयर बाजार, बीएसई अब खुद सूचीबद्ध होने जा रहा है और इसका प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम सोमवार से शुरू हो रहा है। निर्गम का आकार लगभग 1,250 करोड़ रुपये का है।

निर्गम को अच्छी प्रतिक्रिया की उम्मीद है, क्योंकि बीएसई ने एंकर इनवेस्टर्स को 806 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 373 करोड़ रुपये मूल्य के 4,628,158 शेयर पहले ही आवंटित कर दिए हैं।

2017 में बाजार में आने वाला आईपीओ पहला इश्यू होगा और यह सोमवार से बुधवार तक रहेगा।

पहले सार्वजनिक निर्गम में 15,427,197 शेयर होंगे (इसमें 4,628,158 शेयरों का एंकर हिस्सा भी शामिल होगा), और प्रत्येक शेयर का अंकित मूल्य दो रुपये होगा।

जियोजित बीएनपी पारिबा के मुख्य निवेश रणनीतिकार, वी.के. विजयकुमार ने आईएएनएस से कहा, “हो सकता है यह बहुत सस्ता न हो, लेकिन एक प्रमुख शेयर बाजार के लिए यह एक सही मूल्यांकन है।”

नौ जुलाई, 1875 को स्थापित यह कंपनी, इसके यहां सूचीबद्ध कंपनियों की संख्या (5,868) के मामले में देश का सबसे बड़ा शेयर बाजार है। लेकिन अब इसके खुद के शेयर इसके प्रतिद्वंद्वी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर कारोबार करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493