आस्ट्रेलियन ओपन : क्वार्टर फाइनल में कोंटा, सेरेना से होगा सामना

मेलबर्न, 23 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन की स्टार टेनिस खिलाड़ी योहाना कोंटा ने आस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, क्वार्टर फाइनल में कोंटा का सामना अमेरिका की स्टार खिलाड़ी और विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त सेरेना विलियम्स से होगा।

टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग में खेले गए मुकाबले में कोंटा ने रूस की एकातेरिना माकारोवा को सीधे सेटों में 6-1, 6-4 से मात दी।

ब्रिटेन की टेनिस खिलाड़ी पिछले साल आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची थीं। सेरेना से होने वाले मुकाबले के बारे में कोंटा ने कहा, “आप मानो या न मानो, लेकिन मेरे लिए यह एक बेहतरीन अनुभव होगा।”

कोंटा ने कहा, “सेरेना उन कुछ खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें खेलते हुए देख मैं बड़ी हुई हूं। मैं भी एक पेशेवर टेनिस खिलाड़ी बनना चाहती थी। उनके साथ मुकाबला मेरे लिए गर्व की बात है और मैं इसका इंतजार नहीं कर पा रही हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493