लॉस एंजेलिस, 23 जनवरी (आईएएनएस)। ग्रैमी पुरस्कार विजेता गायक जस्टिन बीबर का कहना है कि वह द वीकेंड का संगीत नहीं सुनते हैं।
बीबीर ने वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ को बताया, “नहीं, मैं वीकेंड के गाने नहीं सुनता। यह बकवास है।”
वीकेंड को हाल ही में बीबर की पूर्व प्रेमिका सेलेना गोमेज को किस करते देखा गया था।
यह पहला मौका नहीं है जब बीबर ने गोमेज के वीकेंड के साथ संबंधों की आलोचना की है। उन्होंने इससे पहले कहा था कि गोमेज, वीकेंड का इस्तेमाल कर रही हैं।
वीकेंड का वास्तविक नाम अबेल टेसफाये है।
बीबर को लगता है कि वीकेंड के साथ गोमेज का संबंध एक सोची-समझी रणनीति है। गोमेज इससे पहले निक जोनस और जेड को भी डेट कर चुकी है।
dharmpath.com dharmpath