माधवन ने पसीना बहाए बिना ‘डाइट’ से पाया नया लुक

मुंबई, 23 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता आर. माधवन ने अपनी आगामी तमिल फिल्म ‘विक्रम वेदा’ के लिए काफी वजन कम किया है और उन्हें नए लुक में देखा जा रहा है।

माधवन ने कहा कि उन्होंने बिना जिम में पसीना बहाए और कड़ी मेहनत के ऐसा लुक पाया है। उन्होंने बस अपने खास डाइट का पालन किया।

‘विक्रम वेदा’ में माधवन को पुलिल विभाग के एक एन्काउंटर स्पेशलिस्ट की भूमिका में देखा जाएगा।

माधवन (46) ने अपने एक बयान में कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि मैंने बिना जिम में पसीना बहाए और कड़ी मेहनत के ऐसा लुक पाया है। मैंने बस अपनी खास डाइट का पालन किया और इससे मुझे ऐसा शानदार परिणाम मिला। मैं शाम छह बजे के बाद कुछ नहीं खाता और दो वक्त के भोजन के बीच पांच घंटे का अंतर रखता हूं।”

पुष्कर-गायित्री द्वारा निर्देशित फिल्म ‘विक्रम वेदा’ अपराध पर आधारित एक रोमांचक फिल्म है, जिसमें विजय सेतुपाथी, काथिर, जॉन विजय और अन्य कलाकार भी हैं।

पिछली बार बॉलीवुड में माधवन को ‘साला खड़ूस’ फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने मुक्केबाजी कोच की भूमिका निभाई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493