मेलबर्न, 23 जनवरी (आईएएनएस)। दूसरी वरीय अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने सोमवार को साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
विश्व की पूर्व सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सेरेना ने प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्रायकोवा को 7-5,6-4 से हराया।
समाचार एजेंसी एफे ने सेरेना के हवाले से लिखा है, “यह मेरा सबसे अच्छा दिन नहीं था लेकिन इसके बावजूद मैं जीत से खुश हूं। “
अगले दौर में सेरेना का सामना ब्रिटेन की खिलाड़ी जोहाना कोंटा से होगा, जिन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में रूस की एकातेरिना माकारोवा को हराया।
dharmpath.com dharmpath