समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, दो दशक पहले हुए समझौते पर फिर से नए स्तर पर बातचीत का मुद्दा ट्रंप का एक प्रमुख चुनावी वादा था।
व्हाइट हाउस में कई शीर्ष नेताओं के शपथ ग्रहण के लिए आयोजित समारोह में राष्ट्रपति ने मेक्सिकी राष्ट्रपति एनरीक पेना नीटो और कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन टड्रो के साथ नाफ्टा पर फिर से बातचीत का इरादा जाहिर किया। ट्रंप पेना नीटो के साथ वाशिंगटन में 31 जनवरी को मुलाकात करेंगे। टड्रो के साथ भी उनकी मुलाकात जल्द होने की संभावना है।
ट्रंप अमेरिका में नौकरियां कम होने, देश में कंपनियां बंद होने और मेक्सिको में कम लागत में उनके स्थानांतरण के लिए नाफ्टा को जिम्मेदार मानते हैं।
ट्रंप ने कहा कि वह पेना नीटो के साथ ‘आव्रजन’ और ‘सीमा सुरक्षा’ के अलावा नाफ्टा के मुद्दे पर भी बातचीत करेंगे।
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता सीन स्पाइसर ने शनिवार को कहा था कि पेना नीटो 31 जनवरी को व्हाइट हाउस का दौरा करेंगे।
इसी बीच मेक्सिकी राष्ट्रपति के कार्यालय ने एक बयान में कहा था कि पेना नीटो ने शनिवार को ट्रंप से फोन पर बातचीत कर उन्हें शपथ ग्रहण के लिए बधाई दी और ‘दोनों देशों के लिए लाभदायक एजेंडे पर काम करने’ इच्छा जाहिर की।
dharmpath.com dharmpath