‘स्टार वार्स’ की नई फिल्म में दिखेंगे वूडी हैरेलसन

लॉस एंजेलिस, 23 जनवरी (आईएएनएस)। ‘स्टार वार्स’ श्रृंखला की अगली फिल्म में अभिनेता वूडी हैरेलसन नजर आएंगे। वह फिल्म में हैन सोलो के मेंटर के किरदार में नजर आएंगे।

यह पूछने पर कि क्या वह इस फिल्म में हैन सोलो के मेंटर की भूमिका निभाएंगे, उन्होंने वेरायटी डॉट कॉम से कहा, “हां, मैं यह भूमिका निभाने जा रहा हूं।”

इस श्रृंखला की फिल्म ‘रॉग वन’ ने दुनियाभर में एक अरब डॉलर से अधिक की कमाई की है।

नई फिल्म में डोनाल्ड ग्लोवर और एमिलिया क्लार्क होंगी। फिल लॉर्ड और क्रिस मिलर इसका निर्देशन करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493