सिगरेट उद्योग पर लगा कर घटाए केंद्र : किसान संगठन

नई दिल्ली, 23 जनवरी (आईएएनएस)। किसानों के एक संगठन ने सोमवार के केंद्र सरकार से सिगरेट उद्योग से कम कर वसूलने का आग्रह किया। संगठन का कहना है कि इससे तंबाकू उपजानेवाले किसानों को उनके फसल की सही कीमत मिलेगी।

ऑल इंडिया फार्मर्स एसोसिएशन (एफएआइएफए) ने कहा कि तंबाकू उगानेवाले किसानों की फसल की सिगरेट कंपनियों में कम मांग है, जिसे बढ़ाने के उपाय करने की जरूरत है।

यह संगठन तंबाकू उगानेवाले लाखों किसानों का प्रतिनिधित्व करता है। इसका कहना है कि तंबाकू 4.6 करोड़ किसानों, खेतिहर मजदूरों, खुदरा बिक्रेताओं और बीड़ी मजदूरों को आजीविका प्रदान करता है।

संस्था ने दावा किया है कि कराधान में दंडात्मक और निरंतर वृद्धि हुई है और पिछले कुछ वर्षो में अव्यावहारिक विनियमन बढ़ा है।

एफएआइएफए के महासचिव मुराली बाबू ने कहा, “हम बहुत परेशान हैं, क्योंकि घरेलू निर्माता माल नहीं खरीद रहे। यहां तक तंबाकू का निर्यात भी घटा है, जिसका नतीजा है कि किसानों की आय 22 फीसदी घट गई है।”

बाबू ने कहा कि स्वतंत्र भारत में पहली बार 22 तंबाकू किसानों ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में आत्महत्या कर ली।

बाबू ने कहा, “सिगरेट पर उत्पाद शुल्क में वृद्धि होने से देश में सिगरेट की स्मगलिंग बढ़ी है। इसके बाद अगर इस उद्योग पर कोई और कर लगाया जाता है तो अवैध और असंगठित क्षेत्र के तंबाकू के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलेगा।”

बाबू ने कहा, “इससे राजस्व संग्रह पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के साथ ही किसानों की आजीविका पर भी असर होगा।”

भारत दूनिया का दूसरा सबसे बड़ा तंबाकू उत्पादक और तीसरा सबसे बड़ा तंबाकू निर्यातक देश है, जिससे देश को 6,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की विदेशी मुद्रा की कमाई होती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493